Ticker

6/recent/ticker-posts

वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022 जारी ,( forest Report 2022 in hindi ( UPSC ,PCS..

 वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021


Ministry of Environment , forest & Climate Change ( पर्यावरण,वन एवं जलवायु मंत्रालय । द्वारा वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021  जारी कर दी गई है।

चर्चा में क्यों ?


पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन  मंत्री , श्री भूपेन्द्र यादव ने आज [13 Jan 2022] भारतीय वन सर्वेक्षण   ( Forest Survey of India) द्वारा तैयार रिपोर्ट  2021 जारी कर दी गई।। 


● भारत मे कुल मिलाकर। Forest and Tree Cover  लगभग 80.9 million Hectares है जो इस देश के भौगौलिक क्षेत्र  का 24.62 % है । 2019 की तुलना में  2021 में  कुल वनों और वृक्षों से भरे क्षेत्र में 2,261 वर्ग किमी की बढ़ोतरी  दर्ज की गई है 
जिसमें 

> वनावरण में 1540  वर्ग किमी
> वृक्षो से भरें क्षेत्र  में 721 वर्ग किमी


(वन संरक्षण अधिनियम (FSI) 1980  )  के  अंतर्गत   ISFR  द्वारा वनों का सर्वेक्षण किया जाता है , 1987 में पहला सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी किया गया था। भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट ( Indian state of Forest Report (ISFR 2021) का यह 17वां रिपोर्ट है।। 

 ISFR  एक महत्वपूर्ण संस्था है जो के जंगलों में  वन आवरण वृक्ष मैंग्रोव क्षेत्र ,जानकरी की बढ़ती संख्या भारत के वनों में कार्बन stock, जंगलों में लगने वाली आग की निगरानी व्यवस्था , बाघ आरक्षित क्षेत्रो में जंगल का फैलाव आदि डाटा युपयोग करके जमीन से ऊपर बायोमास के अनुमान और जलवायु परिवर्तन के संवेदनशील जगहों (Hotspot) के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

वन आवरण में सबसे ज्यादा वृद्धि दिखाने वाले राज्यो में।

1. आंध्रप्रदेश (647 वर्ग किमी)
2. तेलंगाना (632 वर्ग किमी )
3. उड़ीसा ( 537 वर्ग किमी)


● क्षेत्रफल की हिसाब से मध्यप्रदेश देश मे सबसे बड़ा वन क्षेत्र वाला राज्य है

1.मध्यप्रदेश
2.उड़ीसा
3.महाराष्ट्र


● अगर राज्यो के क्षेत्रफल के प्रतिशत में देखे तो शीर्ष 5 राज्य इस प्रकार है।

1. मिजोरम (84.53%)
2. अरुणाचल प्रदेश (79.33%)
3. मेघालय (76.00%)
4. मणिपुर ( 74.34%)
5. नागालैंड (73.90% )


17 राज्यो/ केंद्रशासित प्रदेशो का 33 प्रतिशत से अधिक भौगौलिक क्षेते वन आच्छादित है, इन राज्यो मे।


 लक्षद्वीप
मिजोरम
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
अरुणाचल प्रदेश
मेघालय
मणिपुर
नागालैंड
त्रिपुरा
गोवा
केरल
उत्तराखंड
सिक्किम
छत्तीसगढ़
दादर एवं नगर हवेली
दमन एवं दीव
असम
उड़ीसा। 
इन सभी राज्य एवं  के केंद्रशासित प्रदेशो की  वन क्षेत्र  33% से 75% की बीच है जो अपने आप मे काबिले तारीफ है।

● देश मे कुल मैंग्रोव क्षेत्र 4492 वर्ग किमी है जो इसके पहले 2019 में हुए सर्वेक्षण के मुकाबले 17 वर्ग किमी  मैंग्रोव वन की वृद्धि हुई है

> 2019 में मैंग्रोव वन ( 4475 वर्ग किमी )
> 2021 में मैंग्रोव वन ( 4492 वर्ग किमी ) 


● मैंग्रोव वनों में वॄद्धि दिखाने वाले शीर्ष 3 राज्य।

1.उड़ीसा ( 8 वर्ग किमी)
2.महाराष्ट्र (4 वर्ग किमी )
3  कर्नाटक ( 3 वर्ग किमी)


● देश की जंगलों में कुल कार्बन स्टॉक ( Carbon Stock) 7204 million tones होने का अनुमान है,    और  2019 में मुकाबले में  79 million tones carbon  की वृद्धि हुई है, 
>  2019 में Carbon stock (7124.6 million tones
>  2021 में carbon stock ( 7204 million tones 
Carbon stock में हर साल 39. 7 million tones की वृद्धि हो रही, जो अत्यंत चिंता का विषय है।

ये सारे आंकड़े की सही गणना के लिए, ISFR। विभिन्य उपग्रहों का सहारा लेता है ISRO  तथा अंतरिक्ष  अनुप्रयोग केंद्र ( Space application Center.   SAC ) 








विचार..

यह लेख, भारत के  वन सर्वेक्षण 2021 पर आधारित है,  सारे महत्वपूर्ण आंकड़े भारत सरकार के विश्वसनीय संस्थाओं से जुटाए गए है,  अगर आप एक प्रतियोगी है तो, UPSC एवं राज्य PCS  तथा अन्य सभी प्रकार के exam के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, ।।


नमस्कार...





Source :--  fsi.nic.in    , PIB 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ