Ticker

6/recent/ticker-posts

हॉब्स की अध्ययन पद्धति लिखें । (To write the Study Method of Hobbes.) NET ,JRF,UPSC,PCS,SI

हॉब्स की अध्ययन पद्धति लिखें । (To write the Study Method of Hobbes.)


हॉब्स ने न तो मैकियावेली अथवा बेदों की भाँति ऐतिहासिक व तुलनात्मक पद्धति को अपनाया और न ही मध्ययुगीन विचारकों की पद्धतियों को स्वीकार किया। उसकी अध्ययन पद्धति वैज्ञानिक भौतिकवादी था। वह रेखागणित को बहुत महत्त्व देता था । उसने पहले विचारों के परिणाम दिए और बाद में तर्क द्वारा उन्हें सिद्ध कर दिया। 

इस प्रकार निगमन पद्धति के द्वारा सामान्य से विशेष सूची की ओर जाने वाली सत्य सिंह का प्रयोग करते हुए उसने अपने महत्वपूर्ण ग्रन्थ लिखे। उसने वैज्ञानिक सिद्धांतों के आधार पर अपने संपूर्ण दर्शन का निर्माण करना चाहा। उसके दर्शन का उद्देश्य मनोवैज्ञानिक और राजनीति को विशुद्ध प्राकृतिक विज्ञानों के धरातल पर प्रतिष्ठित करना था। उसने मनोविज्ञान और राजनीति में उसी पद्धति का प्रयोग किया।


हॉब्स के प्राकृतिक अवस्था पर विचार की विवेचना करें । (Discuss the idea of Hobbes on State of Nature.)


उत्तर-हॉब्स ने मानव स्वभाव के अनुरूप ही प्राकृतिक अवस्था का चित्रण किया है। प्राकृतिक अवस्था निरन्तर युद्ध की अवस्था थी जिसमें प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक मनुष्य का शत्रु था । प्रत्येक व्यक्ति को दूसरे से भय बना हुआ था। अधिकतर, स्वतंत्र या कानून यही था कि " प्रत्येक मनुष्य को अपनी जीवन रक्षा की पूरी स्वाधीनता है।" उस समय जीवन का नियम था "प्रत्येक मनुष्य का केवल वही अपना होगा जिसे वह पा सकता है और तब तक के लिए ही जब तक वह उसे रख सकता है।" 

उस प्राकृतिक अवस्था का एक कानून था, " जिसे मार सकते हो, उसे तुम मारो और जो तुम लूट सकते हो उसे लूट लो ।" उस अवस्था में नीति और न्याय के लिए कोई स्थान नहीं था। उस अंधकारपूर्ण प्राकृतिक अवस्था में संस्कृति, सभ्यता, कला, विज्ञान जैसे विधाओं का विकास नहीं हो पाया था। हॉब्स की प्राकृतिक स्थिति अराजकता की स्थिति थी। व्यक्ति का जीवन सदैव खतरे में था।

प्रभुसत्ता पर हॉब्स के विचार प्रस्तुत करें। (To present the Hobbes view on Sovereignty.)


प्रभुसत्ता पर हॉब्स ने निम्न विचार प्रस्तुत किया है: 

(1) वह कानून निर्माण की सर्वोच्च शक्ति है।

(2) उसकी शक्ति अपरिमित है ।

(3) वह नैतिकता से ऊपर है, वह उचित तथा अनुचित का निर्णायक है।

(4) वह कानून, न्याय तथा सम्पत्ति का स्रोत है । 

(5) वह सेना का सर्वोच्च अधिकारी है। है

(6) उसकी प्रभुता स्थायी तथा अदेय है।,

(7) वह राज्य तथा चर्च के ऊपर







Study Method of Hobbes.,हॉब्स ,

Sovereignty,प्रभुसत्ता ,प्राकृतिक अवस्था 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ