Ticker

6/recent/ticker-posts

राजतंत्र (Monarchy) गुटतंत्र (Oligarchy) गणतंत्र (Republic) की संक्षिप्त परिभाषा

>राजतंत्र (Monarchy)  
>गुटतंत्र (Oligarchy) 
>गणतंत्र (Republic)




1.राजतंत्र (Monarchy)  

राजतंत्र ऐसी शासन प्रणाली है जिसमें शासन की संपूर्ण शक्ति किसी राजा (King) या रानी (Queen) के हाथों में रहती है। साधारणतः राजतंत्र प्रजा के हित को समर्पित होता है हालांकि राजा और उससे जुड़े लोगों की स्थिति प्रजा से बहुत अंची मानी जाती है।

2. गुटतंत्र (Oligarchy)

गुटतंत्र ऐसी शासन-प्रणाली है जिसमें शासन की संपूर्ण शक्ति इने-गिने लोगों के गुट या समूह के हाथों में रहती है। साधारणतः यह गुट अपनी शक्ति का प्रयोग स्वार्थ-साधन के लिए करता है।

3. गणतंत्र (Republic)

गणतंत्र ऐसी शासन प्रणाली है जिसमें शासन की शक्ति किसी राजा या सम्राट् के हाथों में नहीं रहती बल्कि वह किसी साधारण नागरिक या नागरिकों के समूह के हाथों में रहती है जो सर्वसाधारण के समर्थन से, सर्वसाधारण के हित में शासन चलाता है। गणतंत्र के अंतर्गत राजनीतिक अधिकारों (Political Rights) की दृष्टि से सब नागरिक समान माने जाते हैं।



magadhIAS
Oligarchy,republic,monarchy:magadhIAS




राजतंत्र (Monarchy)  
गुटतंत्र (Oligarchy) गणतंत्र (Republic)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ